लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काट ली। इस घटना के बाद पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को बोलने में असमर्थ होने के कारण गूंगी होने का ताना देता था। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जीभ ही काट दी।
पत्नी ने दांतो से काटी जीभ
जानकारी के अनुसार, यह मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली का है। जहां पीड़ित श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार में शादी की थी। युवक की पत्नी दिव्यांग है जो बोल नहीं पाती है। जिसकी वजह से दोनों के बीच अकसर विवाद होता था और श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था। बुधवार की शाम जब वह मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थक कर जल्दी सो गया। उसके बाद पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काट दी। जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया। चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए और उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
अकसर करता था मापपीट
बताया जा रहा है कि श्रीपाल अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। गूंगी होने के कारण पत्नी अपना दर्द किसी को बता नहीं पाती थी। आरोप है कि बुधवार रात श्रीपाल मजदूरी कर घर लौटा और पत्नी से खाना मांगा। खाना न मिलने पर श्रीपाल ने पत्नी को गूंगी होने का ताना देकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद खाट पर सो गया। पत्नी ने खाना बनाया और फिर श्रीपाल को खाने के लिए कई बार आवाज दी। हालांकि उसने अनसुना कर दिया। पत्नी उसके पास पहुंची और उसे पास से आवाज देकर उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। इससे नाराज होकर पत्नी ने श्रीपाल की जीभ अपने दांत से चबाकर काट ली।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft