Friday ,October 18, 2024
होमजुर्मUP BOARD पेपर लीक कांड, बलिया में मास्टरमाइंड समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 46 की हो चुकी गिरफ्तारी...

UP BOARD पेपर लीक कांड, बलिया में मास्टरमाइंड समेत 11 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 46 की हो चुकी गिरफ्तारी

 Newsbaji  |  Apr 03, 2022 07:01 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। 03 मार्च रविवार को भी इस कांड के मास्टर माइंड कहे जाने वाले एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार इस मामले में खुलासे होते जा रहे है। बलिया जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस जांच अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि, प्रश्न पत्र लीक मामले में इस घटना के सूत्रधार किड़िहरापुर स्थित महाराजी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्भय ने ही अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक किया था।

यूपी में 24 जिलों में रद्द हुई थी परीक्षा
वहीं, सिकंदरपुर पुलिस ने भी प्रश्नपत्र लीक मामले में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मुनीन्द्र गुप्ता के साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया था। जिसके बाद करीब 24 जिलों में यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बलिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
यह मामला बलिया पुलिस के लिए काफी बड़ा चुनौतीपूर्ण काम था। दरअसल पेपर को लीक करने के लिए सोशल प्लेट फार्म का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर टीम सहित 7 टीमों का गठन किया गया था। फिलहाल इस मामले में अब तक 04 स्कूल प्रबंधक, 03 प्रिंसिपल, 10 शिक्षक, 05 प्राइवेट कोचिंग शिक्षक के साथ 03 विद्यालयों के क्लर्क व अन्य शामिल है। अभी इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft