Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मNIA ने कोर्ट में कहा, मालेगांव विस्फोट केस में 2 गवाहों की हो चुकी मौत...

NIA ने कोर्ट में कहा, मालेगांव विस्फोट केस में 2 गवाहों की हो चुकी मौत

 Newsbaji  |  Nov 01, 2022 01:03 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया है कि सितंबर 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में दो गवाहों की मौत हो चुकी है, जिन्हें गवाही देनी थी। विशेष लोक अभियोजक अविनाश रसाल ने विशेष एनआईए अदालत को बताया कि दोनों गवाहों की प्राकृतिक कारणों से मौत हो चुकी है। लिहाजा उन्होंने उन दोनों के मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में सौंपे दिए है। यहां बताते चले कि, इस मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह और कर्नल प्रसाद पुरोहित भी आरोपी हैं।

जानकारी केअनुसार, गवाहों में से एक ने पूर्ववर्ती जांच एजेंसी महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) को दिए अपने बयान में, दावा किया था कि उन्होंने कर्नल प्रसाद पुरोहित और मामले के अन्य आरोपियों से कई मौकों पर मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने अपने दक्षिणपंथी समूह अभिनव भारत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार के बारे में चर्चा की थी। इस मामले में अब तक 27 गवाह मुकर गए हैं। इस मामले में रोजाना आधार पर सुनवाई हो रही है और करीब 110 गवाहों का परीक्षण होना अभी बचा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft