सूरजपुर। एक सड़क हादसे में सूरजपुर के 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल भी हैं। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सूरजपुर से बनारस पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में जा रहे थे। सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे, उनकी पत्नी देवरूपी दुबे (55) उनकी मां मानमती दुबे (70) और उनका बेटा नवीन दुबे कार में सवार होकर शनिवार सुबह बनारस जाने के लिए निकले थे। ये सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी रोड के पास पहुंचे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उपेंद्र की मां, उनके बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुंरत ही उपेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार पूरी रफ्तार से सड़क पर पलट गई। यही वजह रही की 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जहां स्वयं कार चला रहे उपेन्द्र गंभीर रुप से घायल को गए।
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
इधर, घटना की खबर लगते ही सूरजपुर शहर में शोक की लहर है। उपेंद्र दुबे जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अंबिकापुर जिला प्रशासन को वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उपेंद्र दुबे को घटना के बाद अंबिकापुर के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।
(TNS)
साइबर अपराधियों की नई चुनौती, बोर्ड परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर कर रहे ठगी, रहे सतर्क
ACB-EOW का कई ठिकानों पर छापा, सीपीआई के बड़े नेताओं के ठिकानों पर चल रही जांच, पढ़े पूरी खबर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft