रायपुर। शहर के पंडरी थाना इलाके में सोमवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी पंडरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इन लोगों ने दलदल सिवनी के पास पुरानी रंजिश पर गोकुल निषाद और जीतू कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। विवाद का कारण भी महज स्टेटस में इलाके में वर्चस्व की बात लिखने पर उस पर कमेंट करना बना।
आपको बता दें कि चाकूबाजी की इस घटना के दौरान एक आरोपी गोकुलनंद साहू को भी चोट लगी थी, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ठीक होने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि पकड़े गए पांच आरोपियों में त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे, दीपक साहू, धनेंद्र साहू, पारसमणी साहू उर्फ बोडा और नागेश उर्फ लक्की शामिल हैं। ये सभी पंडरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि वारदात में शामिल कई अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुराना था झगड़ा, ये बना तात्कालिक कारण
जानकारी के मुताबिक इलाके में दो गुटों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था। सोमवार रात करीब 10.30 बजे दलदल सिवनी बिजली आफिस गोकुल नंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बार फिर गोकुल निषाद और जीतू से विवाद किया और फिर चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि ये विवाद लगातार चला आ रहा था। हाल ही में आरोपियों के गैंग के एक युवक का जन्मदिन था। उसने केक काटने के साथ सोशल मीडिया में स्टेटस पर फोटो अपलोड करते हुए इलाके में अपने वर्चस्व की बात लिखी थी। इसी पर मृतकों में से एक ने कमेंट कर दिया। बस इसी बात का बदला लेने के लिए इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft