Friday ,October 18, 2024
होमजुर्म20 लाख के ईनामी नक्सल द‍ंपति ने किया सरेंडर, गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी...

20 लाख के ईनामी नक्सल द‍ंपति ने किया सरेंडर, गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी

 Newsbaji  |  Mar 16, 2022 08:17 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

गढ़चिरौली, महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में नक्सल दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 20 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस के अधिकारी ने अनुसार एटापल्ली तहसील में गडेरी गांव निवासी दीपक उर्फ मुंशी रामसू इशतम (34) और उसकी पत्नी शंबट्टी नेवरू आलाम (25) ने गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली की पत्नी छत्तीसगढ़ के हिदवाडा जिला नारायणपुर की रहने वाली है।


गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने बताया कि, दंपति पर कुल मिलाकर 20 लाख रुपए तक का ईनाम था। अधिकारी के मुताबिक, दीपक, मंडल समिति का सदस्य और प्लाटून नंबर 21 का कमांडर था, जबकि उसकी पत्नी आलाम उसकी प्लाटून की सदस्य थी। पुलिस के मुताबिक, दीपक तीन हत्याओं, आठ मुठभेड़ों और आगजनी की दो घटनाओं में शामिल था। उसने घात लगाकर 6 हमले भी किए थे।जिनमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 31 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। इसी तरह आलाम सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में शामिल थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार, दीपक को छह लाख रुपए मिलेंगे, जबकि उसकी पत्नी को ढाई लाख रुपए दिए जाएगे। इसके अलावा पुनर्वास के लिए दोनों को डेढ़ लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

गढ़चिरौली पुलिस को अब-तक मिल कामियाबी
पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 641 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। और गढ़चिरौली पुलिस बल के माध्यम से कुल 144 आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भूखंड, 996 को घरकुल योजना के तहत आवास, 643 को आधार कार्ड का वितरण 36 महिला नक्सलियों को सिलाई मशीन का वितरण, 23 आत्मसमर्पित नक्सलियों को बकरी पालन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft