दिल्ली। झारखंड पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का मर्डर कर दिया गया है। झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। वो एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से नाराज क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 को जाम कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। विनय सिंह का मोबाइल भी मौके से बरामद कर लिया गया है। विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
मृतक विनय सिंह, करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता काफी थी। उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। फिलहाल अभी पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
ACB ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा, 10000 रुपए की किसान से मांगी थी रिश्वत
जंगली जानवरों का शिकार, करंट की चपेट में तेंदुए और वन भैंसे की मौत, वन विभाग बना मौन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft