Friday ,October 18, 2024
होमजुर्मबाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर, फरार आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम की घोषणा...

बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर, फरार आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम की घोषणा

 Newsbaji  |  Apr 05, 2022 06:17 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

बाराबंकी। बाहुबली मुख्तार अंसारी की फर्जी तरीके से एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन मामले में फरार दो आरोपियों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित 13 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया है। गैंगस्टर एक्ट लगाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को पुलिस ने एक बार फिर जेल भेजा है। वहीं दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और वह फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जाफरी पर इनाम की घोषणा की है।

मुख्तार की एंबुलेंस का कनेक्शन
बता दें कि, मुख्तार की एंबुलेंस उस समय चर्चा में आई थी। जब पंजाब के रोपण जेल से मोहाली कोर्ट जाने में इसका प्रयोग किया गया था। इस एंबुलेंस पर बाराबंकी जिले का नंबर था। जिसके बाद जिले में छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से साल 2013 में एंबुलेंस बाराबंकी RTO कार्यालय से पंजीकृत कराई गई थी। जिसके बाद बाराबंकी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुख्तार अंसारी सहित इस मामले में 13 लोगों को आरोपी पाया था। मुख्तार अंसारी पहले से ही जेल में था, इस मामले में 12 आरोपियों को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था।

फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
CO सिटी आतिश कुमार ने बताया कि इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के बाद एक बार फिर से सभी पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में जेल से जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को एक बार फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसमें मुख्तार अंसारी सहित अब तक 11 लोग जेल में है। वहीं दो आरोपी फरार है। इन्हीं दोनों फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की गई है।

(इनपुट अनिरुद्ध शुक्ला)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft