Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मUP में दो पक्षों में जबरदस्त टक्कर और पत्थरबाजी, 18 दंगाई गिरफ्तार, आरोपियों की संपत्तियां होगी कुर्क...

UP में दो पक्षों में जबरदस्त टक्कर और पत्थरबाजी, 18 दंगाई गिरफ्तार, आरोपियों की संपत्तियां होगी कुर्क

 Newsbaji  |  Jun 03, 2022 09:39 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना समेत कई इलाकों में जमकर बवाल हो गया। जिसके बाद पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में कानपुर पुलिस ने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि एक पक्ष द्वारा दुकानें बंद करने का प्रयास किया। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। बाद में दोनों पक्षों में टक्कर और पत्थरबाजी हो गई।
प्रशांत कुमार ने कहा कि घटना को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया है। इस वक्‍त 12 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी कानपुर भेजी गई है। इसके साथ कुछ सीनियर अधिकारी भी भेजे जा रहे हैं।

आरोपियों की संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। अब तक 18 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है। उपद्रव करने साजिश रचने वालों के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट की कार्रवाई करने के साथ उनकी संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा।

https://twitter.com/Uppolice/status/1532730625014128640?s=20&t=ufD4xmLZIuTT2h5CMiIUKA

यह था पूरा मामला
कानपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के सदस्य आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे पर ईंटों से पथराव कर दिया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। इसके साथ उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हाल ही में टीवी पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नाराज थे और इसी के विरोध में वो इलाके की दुकानें बंद कराने का प्रयास कर रहे थे।

कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि एक समुदाय विशेष के सदस्य विरोध में सड़क पर उतर आए और हिंसा में शामिल हो गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया। प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और आगे हिंसा न हो यह सुनिश्चित करने को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft