Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मछत्तीसगढ़ में दुर्घटना मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा, उधर नाबालिगों के साथ यौन अपराध की घटनाएं बढ़ी, NCRB की रिपोर्ट से हुआ खुलासा...

छत्तीसगढ़ में दुर्घटना मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा, उधर नाबालिगों के साथ यौन अपराध की घटनाएं बढ़ी, NCRB की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

 Newsbaji  |  Aug 31, 2022 09:12 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पूरे देश में सबसे ज्यादा आकस्मिक मौतें हो रही है। एक लाख की जनसंख्या पर देश में आकस्मिक मौतों का राष्ट्रीय औसत 29.1 है जबकि छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 59.2 फीसदी है। मृत्यु दर के मामले में छत्तीसगढ़ के बाद पुदुच्चेरी, अंडमान, निकोबार, हरियाणा, लद्दाख, मप्र, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल और हिमाचल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में इसका बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में एक्सीडेंटल डेथ के मामलों में से 41 प्रतिशत, 30 साल से कम उम्र के युवा शामिल हैं। लड़कियों से तीन गुना ज्यादा मौतें लड़कों की हुई हैं।

बता दें कि, राज्य में पिछले साल 17 हजार 525 मौतें हुईं थीं। इसमें से 7164 तीस साल से कम उम्र के थे, जिसमें 5288 लड़के और 1858 लड़कियां थीं। एक्सीडेंटल डेथ के तहत प्राकृतिक आपदा भूकंप, बाढ़, लाइटनिंग आदि के साथ ही दूसरे अन्य कारणों भी शामिल है।

पिछले साल से छत्तीसगढ़ में थोड़ी राहत,यूपी में बढ़ा आंकड़ा
पिछले साल के मुकाबले राज्य में आकस्मिक मौतों के प्रतिशत में 12.6 प्रतिशत की कमी आई है। सबसे अधिक कमी दिल्ली में 22.6 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ शामिल है। तीसरे नंबर पर असम 7.9 प्रतिशत की कमी आई है। मौतों के मामले देश में सर्वाधिक तमिलनाडु 53.8 प्रतिशत बढ़े हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, यहां मौत के आंकड़ों में 15.2 की वृद्धि हुई है।

प्रदेश में 3 साल में घटे अपराध
छत्तीसगढ़ में एक भी बाल मजदूर नहीं है। पिछले तीन साल में किडनी-लीवर जैसे किसी भी महत्वपूर्ण अंगों की तस्करी की एक भी घटना सामने नहीं आई है। देश के दूसरे राज्यों में स्थिति उलट है। वहां अंगों की तस्करी बढ़ी है। इसमें तेलंगाना सबसे आगे हैं।

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र की तुलना में छत्तीसगढ़ में दूसरे अपराध भी कम हुए हैं। एनसीआरबी ने सोमवार को देश के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्यों में पिछले साल की आपराधिक घटनाओं के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की स्थिति में काफी सुधार बताया गया है।
साल 2018 में दुष्कर्म के मामलों में छत्तीसगढ़ देश में 5वें नंबर का राज्य था। अब 11वें नंबर पर आ गया है, यहां दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है। इसी तरह, अपहरण के मामलों में तीन साल पहले 11वें स्थान की तुलना में छत्तीसगढ़ इस बार 12वें स्थान पर है।

वहीं, डकैती के मामले में छत्तीसगढ़ 12वें से 16वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में केवल नाबालिगों के साथ यौन अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। इनमें बिहार देश में पहले नंबर पर है। छत्तीसगढ़ उसके बाद में है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft