Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मगुनाकांड के आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय गाड़ी पलटी, भागे तो पुलिस ने पैरों में मारी गोली, आगे जानिए...

गुनाकांड के आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय गाड़ी पलटी, भागे तो पुलिस ने पैरों में मारी गोली, आगे जानिए

 Newsbaji  |  May 15, 2022 05:43 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आई रही है। यहां आरोन में पुलिस जवानों को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियो को पुलिस आज यानि रविवार को कोर्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके का फायदा उठाकर जब आरोपियों ने भागने का कोशिश की तो पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी है। शार्ट एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शॉट एनकाउंटर किया।

पुलिस ने किया शॉट एनकाउंटर
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में 8 शिकारियों को हिरासत में लिया था, जबकि दो की एनकाउंटर के दौरान मौत हो चुकी है। पुलिस आज शिकारी जिया खान और शानू खान को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान मोड़ पर पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिसकर्मी खुद को संभालने की कोशिश में जुटे हुए थे कि तभी दोनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चेतावनी दी लेकिन वो रूकने की जगह भागना शुरु कर दिया। ऐसे में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें दोनों के पैरो में गोलियां लगी हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे आरोन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहरोक गांव की पुलिया से आगे मौनवाड़ा के जंगल में शिकारियों द्वारा ब्लैक बग हिरण और मोर का शिकार किया गया है। इस पर थाने से SI राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीना सहित सात लोग दो चारपहिया और एक बाइक से जंगल की ओर रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल से आए दो-तीन शिकारियों को पकड़ लिया, लेकिन तभी पीछे से आए शिकारियों के अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों की गाेलियां लगने से मौके पर मौत हो गई थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft