Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मलड़की ने अपनी शादी के 3 दिन पहले कर ली खुदकुशी, मचा कोहराम...

लड़की ने अपनी शादी के 3 दिन पहले कर ली खुदकुशी, मचा कोहराम

 Newsbaji  |  Feb 01, 2023 10:55 AM  | 
Last Updated : Feb 01, 2023 10:56 AM
फाइल फोटो:  राजापुर थाना
फाइल फोटो: राजापुर थाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक छात्रा ने अपनी शादी के 3 दिन पहले ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस वजह से खुशी के माहौल में मातम पसर गया। यह मामला राजापुर थाना क्षेत्र के तीरघुमाई गंगू गांव का है। जहां गांव के ही डायट की प्रशिक्षु छात्रा घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि, मृतका की शादी तय हो चुकी थी और विवाह के मांगलिक कार्यक्रम भी शुरु हो गए थे। 

जानकारी के अनुसार, तीरघुमाई निवासी मनोरमा त्रिपाठी (24) पुत्री रमाकांत बी.एड करने के बाद डायट शिवरामपुर में शिक्षिका की ट्रेनिंग ले रही थी। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी। मनोरमा दो भाईयों के बीच परिवार में अकेली बहन थी। मनोरमा के पिता ने बताया कि उसका तिलक चढ़ाने जाना था। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। घर में सिर्फ उसकी मां और पुत्री थी। इसी बीच उसने कमरे में जाकर पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर जीवनलीला खत्म कर ली।

कारण अज्ञात, जांच जारी
जैसे ही इस प्रकरण की सूचना थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह को मिली तो वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, जब पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिली गई तो पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना कि फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft