Friday ,October 18, 2024
होमजुर्मवन विभाग में 20 दिनों तक हुई चोरी, 21 क्विंटल अहम दस्तावेजों को ले उड़े चोर,अब-कबाड़ी सहित 9 गिरफ्तार...

वन विभाग में 20 दिनों तक हुई चोरी, 21 क्विंटल अहम दस्तावेजों को ले उड़े चोर,अब-कबाड़ी सहित 9 गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Apr 12, 2022 04:15 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

दुर्ग-भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का एक नायाब मामला सामने आया है। जहां चोरों का एक गिरोह सरकारी दस्तावेजों की ही चोरी कर ली। चोरों ने धीरे-धीरे कर वन मंडल कार्यालय दुर्ग से 21 क्विंटल दस्तावेज पार कर दिए। वन मंडल कार्यालय के दस्तावेजी गोदाम से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जब एक दिन गोदाम अधिकारियों के सामने खोला गया तो मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग की ओर से मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

40 साल पुराने रिकार्ड की 20 दिन में चोरी
वन मंडल के दस्तावेजी गोदाम में रखे 40 वर्षों के रिकार्ड को 20 दिन के अंदर चोरों ने पार कर दिया। रिकार्ड ढूढ़े जाने पर गोदाम का ताला टूटा मिला। इसके बाद जांच में 21 क्विंटल से ज्यादा, बहुमूल्य शासकीय दस्तावेजों की चोरी का पता चला। पुलिस की जांच में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बहुमूल्य दस्तावेजों को उन्होंने रद्दी के भाव में 60 हजार रुपए में कबाड़ी वाले को बेचा दिया था।

इस मामले में पुलिस ने इन पर कार्रवाई की है।

अब पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दस्तावेजों को बरामद कर लिया है। इस मामले में 2 चौकीदार, 3 रद्दी खरीददार सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इसमें अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ASP संजय ध्रुव ने बताया कि बीते 09 अप्रैल को वन विभाग दुर्ग की संलग्नाधिकारी मोना महेश्वरी ने थाने में लिखित शिकायत कराई थी। उन्होंने बताया कि वनमंडल कार्यालय पांच बिल्डिग के पास पुराने शासकीय भवन में शासकीय अभिलेख दस्तावेज (करीब 40 वर्ष पुराना) वर्ष 2012 से बोरी, रेक, पेटी, अलमारी में रखा गया था। 15 मार्च को स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा उक्त भवन से आवश्यकता अनुसार पुराने अभिलेख ढूढंने गए। उस वक्त समस्त शाखाओं के अभिलेख भवन में उपलब्ध थे। लेकिन 08 अप्रैल को दस्तावेज गायब होना पाया गया।

31 बोरियों में 21 क्विंटल से ज्यादा दस्तावेज बरामद किए गए।

बता दे कि, 09 अप्रैल को चौकी पदमनाभपुर में जाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पदमनाभपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक किशोर सोनी को मुखबिर से सूचना मिली कि देवारपारा के जीतू देवार और उसे साथी बोरियों में भराकर कुछ दस्तावेज अपने घर में छुपाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने जीतू देवार, करण देवार, अर्जुन नेवाल, गोलू देवराज को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर मिनाक्षी नगर दुर्ग निवासी कबाड़ी सुभाषचंद अग्रवाल, रावणभाठा सुपेला निवासी कबाड़ी शम्भु दयाल निगम और दुर्ग गयानगर निवासी कबाड़ी देवानंद सोनी और चौकीदार रामसाय साहू व मनीराम साहू को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी राजा उर्फ सलमान उर्फ शहबाज खान फरार है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft