Friday ,October 18, 2024
होमजुर्मEOW का प्राइमरी टीचर के घर छापा, कई करोड़ संपत्ति का हो सकता है खुलासा...

EOW का प्राइमरी टीचर के घर छापा, कई करोड़ संपत्ति का हो सकता है खुलासा

 Newsbaji  |  Mar 26, 2022 05:04 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

मध्य प्रदेश. पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ग्वालियर में एक ऐसे प्राइमरी मास्टर के घर छापा मारा है, जो लगभग 6 कॉलेजों का संचालक है। चार ठिकानों पर कार्यवाही की गई। उसकी करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। कॉलेजों के साथ-साथ उसका मैरिज गार्डन होने की जानकारी भी निकल कर आ रही है। यह कार्रवाई घाटीगांव ब्लाक में पदस्थ सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के ठिकानों पर चल रही है।
ग्वालियर EOW टीम ने प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के चार ठिकानों पर छापा मारा है। जिसमें पता चला है कि, वह कई कॉलेजों का संचालक है। उसका एक मैरिज गार्डन भी है। कई ऑफिस भी चला रहा है। छह से अधिक फर्म भी वह संचालित कर रहा है।
मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आय के मुकाबले कई गुना संपत्ति होने की बात सामने आई है। सत्यम टॉवर स्थित फ्लैट में परमार रहता था, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। EOW डीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशांत सिंह परमार के सत्यम टॉवर स्थित फ्लैट पर छापा मारा था। वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। चार ठिकानों पर कार्यवाही जारी है। मौके से मिले दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
40 से अधिक टीम जांच में जुटी
आय से अधिक की संपत्ति के मामले में एक डीएसपी, छह निरीक्षक सहित 40 लोगों की टीम एक साथ चार स्थानों पर सहायक शिक्षक की चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सहायक शिक्षक के ठिकानों से काफी संख्या में पासबुक व चेकबुक मिली है। अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। आफिस से झारखंड सहित अन्य राज्यों में परमार एजेकुशन ट्रस्ट के आफिस होने की जानकारी भी मिली है।
DSP चतुर्वेदी ने कहा कि, अभी जांच चल रही है। जिसके पूरे होने के बाद ही पता चलेगा कि परमार ने आय के मुकाबले कितनी अधिक संपत्ति जमा कर रखी है। पेशे से वह प्राइमरी शिक्षक है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पास करोड़ों की संपत्ति होना चौंकाने वाला है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft