बिलासपुर। शहर के मोपका स्थित स्वर्णिम नगर में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलांगे की बहू ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी उसके मायके वालों को हुई, उन्होंने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मायके वालों के बयान के बाद पति, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ससुर और दो ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी शिक्षक राजकुमार जांगड़े ने अपनी बेटी युक्तिरानी की शादी डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलांगे के बेटे रविकांत महिलांगे से की थी। रविकांत जयरामनगर स्थित केनरा बैंक में मैनेजर है। रविकांत सोमवार की शाम अपनी 15 महीने की बेटी को टीका लगवाने ले गया। घर लौटने के बाद रात 10 बजे रसोई की ओर गया। वहां अपनी पत्नी को नहीं देखा तो दूसरे कमरे में गया। कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से अंदर झांकने पर पता चला कि उसकी पत्नी युक्तिरानी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही युक्तिरानी के मायके वालों को जानकारी दी।
घटना की जानकारी जैसे ही युक्तिरानी के मायके वालों को हुई तो वे भी देर रात मोपका पहुंचे। इस बीच युक्तिरानी के भाइयों ने रविकांत की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच—बचाव कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने रविकांत के पिता रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलांगे, रविकांत व उसकी बहन को हिरासत में ले लिया। दरअसल उन्होंने प्रताड़ना की बात कही थी।
युक्तिरानी ने अपने सुसाइड नोट में अपनी दीदी को लिखा है। इसमें कहा है कि वह उसकी 15 महीने की बेटी का ध्यान रखे। साथ ही उसने अपनी मां-पिता और भाइयों को अच्छे से रहने को कहते हुए, सबको सक्सेसफूल रहने की दुआ करने की बात भी लिखी है। वहीं अपनी बेटी को यह भी बताने के लिए कहा है कि उसकी मम्मा बहुत अच्छी थी।
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft