Friday ,October 18, 2024
होमजुर्मफ़ोटो मॉर्फिंग: ऐसी तकनीक जिसे अपनाकर की जा रही जिंदगियां बर्बाद, जानें कैसे हो रहा जुर्म?...

फ़ोटो मॉर्फिंग: ऐसी तकनीक जिसे अपनाकर की जा रही जिंदगियां बर्बाद, जानें कैसे हो रहा जुर्म?

 Newsbaji  |  Apr 03, 2022 11:48 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़. मॉर्फिग चित्रों को एडिट करने की एक तकनीक होती है। इसमें एक ही चित्र को कई तरीके से या दो और दो से अधिक चित्रों को एक साथ मिलाकर उसे एक नया चित्र बना कर अलग रूप दिया जाता है। यह काम इतनी सफाई से किया जाता है कि इस तकनीक से बनाए चित्रों को देखकर यह पता लगाना संभव नही है कि यह दो चित्रों को मिलाकर बनाया गया है।

साइबर क्रिमिनल कर रहे, तकनीकी का दुरूपयोग
छत्तीसगढ़ पुलिस, साइबर से संबंधित अपराधों के बारे में लोगों को जागरुक कर रही है। आज के समय साइबर अपराधियों के लिए लोगों के फोटो मॉर्फिग करना आसान हो गया है। फ़ोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ,फेसबुक ,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। कोई भी उन फोटोज को डाउनलोड करके उनके साथ छेड़खनी कर सकता है।

एक हैकर या अपराधी आपकी फोटो को इस तकनीक के माध्यम से उसको किसी अश्लील इमेज में बदल लेता है और उसको बाद में किसी सोशल साइट पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही वो आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। इस तरीके के हजारों केस रोजाना देश-दुनिया में घटित हो रहे है और ऐसे मामलों की शिकार ज्यादातर महिलाएं हो रही है।

आइएं जानते है कैसे रहे सावधान

  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें कभी भी पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहिए, उनका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है।
  • फेसबुक चलाते समय प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल करें,सेटिंग्स ऐसी रखी जानी चाहिए, जिससे आपकी फ़ोटो आपके दोस्त या आपसे जुड़े हुए लोग ही देख पाएं। अनजान लोग उन तक न पहुंच सकें।
  • अनजान लोगों को फ़ेसबुक में फ्रेंड न बनाएं।
  • हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पासवर्ड कठिन रखें। विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के लिए समान पासवर्ड न बनाएं।
  • कभी भी सोशल मीडिया पर किसी के साथ अपनी प्राइवेट तस्वीरें शेयर न करें।

स्नैपचैट का खेल
इस समय स्नैपचैट का काफी क्रेज है। खासकर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वालों के बीच ज्यादा है। इसे भी सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया है। जानकारों के मुताबिक, यंग लड़के-लड़कियां अपनी बोल्ड तस्वीरें एक मेसेज के जरिए एक-दूसरे को भेजते हैं। यह मेसेज अपने आप ही 10 सेकंड में डिलीट हो जाता है। भेजने वाला फन में यह काम करता है, लेकिन कुछ सॉफ्टवेयर ऐसे भी आ गए हैं। जिनकी मदद से भेजी गई तस्वीरों को 10 सेकंड में सेव कर लिया जाता है और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती है।

इंटरनेट मिसयूज के बढ़ रहे मामले
माइक्रोसॉफ्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार 77 प्रतिशत भारतीय किसी न किसी रूप में साइबर क्राइम मिसयूज के शिकार हुए हैं। इनमें साइबर बुलिंग, ट्रॉलिंग, ऑनलाइन सेक्स संबंधित मेसेज भेजना, तंग करना, सेक्सटॉर्शन जैसे अपराध शामिल हैं। इस स्टडी का मकसद लोगों को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों से जागरूक करने और उनसे सावधान रहने के लिए है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft