नई दिल्ली। नुपूर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही है। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला है। नुपूर शर्मा को इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह जिले के एक शख्स इरशाद प्रधान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वीडियो वायरल होते ही नूंह पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी भी कर रही है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। देश की शांति नहीं भंग होने दी जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि देश में इस प्रकार का माहौल पैदा नहीं होने देंगे।
क्या था मामला?
भाजपा प्रवक्ता के पद पर रहते हुए नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका विरोध हुआ था। देश में कुछ जगहों पर नुपूर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। विरोध बढ़ता देखकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद नुपूर का समर्थन करने पर राजस्थान में कन्हैया की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को देश से माफी मांगने की नसीहत दी। अब नुपूर शर्मा को हरियाणा में धमकी मिली है।
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
खराब बीज ने चौपट की खरबूजा-तरबूज की फसल! सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft