Monday ,April 07, 2025
होमजुर्मचुनावी रंजिश: प्रधान के भतीजे ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत...

चुनावी रंजिश: प्रधान के भतीजे ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

 Newsbaji  |  Apr 06, 2025 11:38 AM  | 
Last Updated : Apr 06, 2025 11:38 AM
आपसी रंजिस के तहत चली गोली, एक की मौत
आपसी रंजिस के तहत चली गोली, एक की मौत

लखनऊ। बहराइच जिले के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार की रात को पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के परिवार में विवाद हो गया। दोनों परिवार के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम प्रधान के भतीजे ने पूर्व प्रधान के पुत्र को गोली मार दी। जिसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। हालात अत्यंत नाजुक होने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर शनिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 
चुनावी रंजिस बनी वजह
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हरदी थाना के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच चुनावी रंजिस चली आ रही है। शुक्रवार की देर रात पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि वर्तमान प्रधान सीमा अवस्थी के भतीजे मृत्युंजय अवस्थी ने पूर्व प्रधान के बेटे राजन अवस्थी 28 वर्ष को गोली मार दी। गोली युवक के पेट के ऊपरी हिस्से में लगी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में राजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद गांव पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुकदमा दर्ज
वहीं, हरदी थाना के थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी है कि युवक की मौत हो गई है। पूरे मामले में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे की विवेचना की जा रही है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft