Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मCG Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या कर मुंबई में छुपा था हत्यारा, पकड़ लाई पुलिस...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या कर मुंबई में छुपा था हत्यारा, पकड़ लाई पुलिस

 Newsbaji  |  Jan 21, 2023 01:05 PM  | 
Last Updated : Jan 21, 2023 01:05 PM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी साबीर अंसारी।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी साबीर अंसारी।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या कर मुंबई में छुपा था हत्यारा, पकड़ लाई पुलिस
सूरजपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन खरीदी—बिक्री को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक फरार था। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि वह मुंबई में छिपा बैठा है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। फिर उसे सूरजपुर ले आया गया है।

आपको बता दें कि बीते 26 दिसंबर 2022 को सूरजपुर जिले के बसदेई निवासी पवन साय राजवाड़े ने पुलिस चौकी बसदेई में सूचना दी ​थी कि उसके भतीजे भारत राम राजवाड़े की हत्या कर दी गई है। दरअसल, वह अपने घर में अकेला रहता था। करीब तीन साल पहले उसने अपनी 32 डिसमिल जमीन को गांव के एक व्यक्ति को बेचने के लिए उसने 50 हजार रुपये लिया था। हालांकि उसने जमीन बिक्री को लेकर कोई लिखा—पढ़ी नहीं की थी। इसी बात को लेकर 17 दिसंबर को को उसके घर के पास तीन व्यक्ति खड़े थे। भारत राम के आने पर एक व्यक्ति ने उससे कहा ​कि मेरे भाई से जमीन का पैसा लिये हो तो जमीन की रजिस्ट्री कर दो।

तब भारत ने कहा कि वह जमीन नहीं देगा। भले ही वो पैसा वापस ले ले। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और भारत ने एक युवक को धक्का देकर गिरा दिया। फिर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। बाद में भारत अपनी साइकिल से अपने घर चला गया। उसी दिन से भारत नहीं दिख रहा था और उसके घर के दरवाजा का ताला भी बंद था। इसके बाद 26 दिसंबर को सुबह करीब सात बजे भारत के घर पास उसके मवेशी को चारा देने गया तब पता चला कि भारत के घर से तेज बदबू आ रही है। उसे भारत की मौत का अंदेशा हुआ। 

उसने बसदेई चौकी की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर भारत की सड़ी—गली लाश बरामद की। इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं जांच के बाद आरोपी मानसाय राजवाड़े व गुलाम कादिर अंसारी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की जानकारी दी। वहीं मामले में आरोपी साबीर अंसारी फरार हो गया था, जिसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft