नई दिल्ली। दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर आई है। दरअसल, CBI के डिप्टी लीगल एडवाइजर पद पर कार्यरत जितेंद्र कुमार ने खुदकुशी कर ली है। उनका शव फ्लैट की बालकनी में बेल्ट के सहारे लटका हुआ था। वह दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी एरिया के हुडको प्लेस में केंद्र सरकार की तरफ से मिले फ्लैट में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि उनका परिवार हिमाचल के मंडी जिले में रहता है।
बहरहाल, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स दिल्ली भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उसकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है। जितेंद्र कुमार ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
चंडीगढ़ से ट्रांसफर होकर आए थे
जानकारी के अनुसार, उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां थीं, जिनको लेकर वे काफी परेशान थें। वे पिछले कुछ दिनों से काफी डिप्रेशन में भी थें। दो साल पहले ही उनका ट्रांसफर चंडीगढ़ से दिल्ली किया गया था। वे वर्तमान में ACB की लीगल एडवाइजर थें। उनकी एक यूनिट दिल्ली में शराब घोटाले की जांच कर रही है, हालांकि जितेंद्र का इस जांच से कुछ लेना देना नहीं है।
परिजन व CBI को दी गई जानकारी
बता दे कि, मृतक की पत्नी ज्योति मंडी जिले में रहती हैं और उनका भाई चंडीगढ़ में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी और भाई राजेंद्र दोनों दिल्ली पहुंच चुके हैं। CBI के सीनियर ऑफिसर को भी इसकी जानकारी दी गई है।
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
खराब बीज ने चौपट की खरबूजा-तरबूज की फसल! सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft