Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मBig News: भिलाई के दो बच्चे आधी रात हुए गायब, रातभर तलाशने के बाद पुलिस को यहां इस हाल में मिले...

Big News: भिलाई के दो बच्चे आधी रात हुए गायब, रातभर तलाशने के बाद पुलिस को यहां इस हाल में मिले

 Newsbaji  |  Jan 31, 2023 04:45 PM  | 
Last Updated : Jan 31, 2023 04:45 PM
आधी रात को गायब हो गए थे छावनी इलाके के दो बच्चे।
आधी रात को गायब हो गए थे छावनी इलाके के दो बच्चे।

भिलाई. शहर के छावनी इलाके से आधी रात को दो बच्चे गायब हो गए। हैरान—परेशान परिजनों ने आसपास तलाशी पर कहीं पता नहीं चला। अपहरण की आशंका हुई और थाने पहुंच गए। पुलिस में भी हड़कंप मच गया और जवान रातभर उनकी तलाश करते रहे। आखिरकार उन्हें मंगलवार की सुबह बच्चे मिल गए। अब बच्चों ने जो बात पुलिस को बताई है उसे सुनकर पुलिस अफसरों ने परिजनों को भी समझाइश देनी पड़ी।

दरअसल, छावनी इलाके के संतोषी पारा कैंप टू में उकेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसका 15 वर्षीय बेटा र​ईस सिंह स्कूल की पढ़ाई कर रहा है। उसकी दोस्ती 16 वर्षीय राबिन राव से है। सोमवार की रात करीब 11 दोनों दोस्त अपने— अपने घरों से गायब हो गए। जब उन्हें पता चला तो खोज खबर शुरू की गई। जान— पहचान वाले किसी के यहां भी उनके होने की सूचना नहीं मिली तो उकेंद्र छावनी थाने पहुंच गया। 

वहां उसने दोनों बच्चों के गायब होने की जानकारी देने के साथ ही उनके अपहरण की भी आशंका जताई। पुलिस ने तत्काल खोज शुरू कर दी और आसपास के सभी थानों में भी अलर्ट कर दिया। वहीं सीएसपी समेत अन्य अफसर भी टीमें बनाकर अलग—अलग इलाकों में पुलिस के जवानों को भेजकर पतासाजी कराते रहे। रातभर तलाश के बीच उन्हें कहीं पता नहीं चला। भिलाई के सभी रेलवे स्टेशनों में भी टीमों को बच्चों के बारे में कुछ पता नहीं चला।

सतना जाने के इंतजार में मिले बच्चे
इसी दौरान एक टीम को मंगलवार की सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन भी भेजा गया। जवानों ने प्लेटफार्म के साथ ही स्टेशन परिसर और आसपास तलाश शुरू की। तभी उनकी नजर इन दोनों बच्चों पर पड़ गई। उन्होंने पुलिस अफसरों को इसकी सूचना दी और फिर दोनों बच्चों को थाने लेकर आए। यहां पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन पर घरवाले पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव डालते हैं। इससे परेशान होकर वे भागकर सतना जाने के लिए निकले थे। स्टेशन में वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बच्चों को उनके परिजनों को सौंपने के साथ ही पुलिस अफसरों ने उनके माता​—पिता को समझाया कि वे पढ़ाई के लिए बच्चों को एक हद तक ही दबाव डालें। परिजनों ने भी यह बात स्वीकार की और बच्चों को अपने—अपने घर लेेकर गए।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft