छत्तीसगढ़. अंबिकापुर शहर के ब्रह्म रोड स्थित अमित रेडियो दुकान में डकैती करने की योजना बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस व नकदी सहित धारदार हथियार बरामद किए है।
रेडियो दुकान में डकैती करने का था प्लान
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दरमियानी रात पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वही जब पुलिस आरोपियों की तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। इसके बाद जब पुलिस आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अमित रेडियो दुकान में डकैती करने की योजना बनाई थी। इसके लिए वे मौके पर रेकी करने पहुंचे थे। यही नहीं आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि इसके पूर्व आरोपियों ने शहर के एक कपड़ा दुकान और एक बर्तन दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे।
झारखंड कनेक्शन का खुलासा
पुलिस ने बताया कि, आरोपी बड़े ही शातिर ढंग से चोरियों की घटना को अंजाम दिया करते थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो इनके पास से लाखों रुपए चोरी के सामान को भी बरामद किया गया है। आरोपी झारखंड से कुछ महीने पहले अंबिकापुर पहुंचे थे। वही एक किराए के मकान में सभी आरोपी रह रहे थे। यही नहीं आरोपी अमित रेडियो दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर छोड़कर फरार होने की फिराक में थे। लेकिन इसके पहले सरगुजा पुलिस ने सभी शातिर आरोपियों को बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड में पेश कर दिया है।
पिछले दिनों सांसद के घर का टूटा था ताला
अंबिकापुर शहर चोरो के हौसले इस कदर बुलंद है कि पिछले दिनों राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। बता दे कि, राज्यसभा सांसद का जहां सरकारी बंगला है, वह इलाका शहर का VVIP जोन है। सांसद के सरकारी बंगले के पीछे एडिशनल एसपी का आवास है। जबकि पास में ही SDM, पुलिस अधीक्षक और जज का भी बंगला है। वहीं से कुछ मीटर की दूरी पर सर्किट हाउस है। इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके अलावा चोरों ने उसी इलाके में एक मकान से करीब 7 लाख की भी चोरी हुई है।
( इनपुट सुमित सिंह)
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता 61 वर्ष की उम्र में कर रहे शादी, BJP की महिला पदाधिकारी बनेगी दुल्हन
वक्फ कानून को लेकर SC ने की सुनवाई, मोदी सरकार को 7 दिन का मिला समय
UPPSC में निकली भर्तियां, 5 साल बाद निकली भर्तियों में भारी कॉम्पिटिशन, 1 पद पर कई दावेदार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft