Saturday ,October 19, 2024
होमजुर्मभिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 4 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर, स्टील मेल्टिंग शॉप में ब्लास्ट...

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 4 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर, स्टील मेल्टिंग शॉप में ब्लास्ट

 Newsbaji  |  Jun 05, 2022 12:11 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

भिलाई-दुर्गः भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से बड़ा धमाका हुआ है। इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक BSP कर्मचारी और तीन BSP ठेका कर्मी शामिल हैं। चारों का उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेल्टिंग शॉप में 120 टन हॉट मेटल से भरे हुए लेडल को एसएमएस 2 के कनवर्टर 3 से क्रेन के जरिए एलएफ 2 ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लेडल के एक तरफ का हुक खुल गया और 120 टन पिघला हुआ लोहे से भरा लेडल छिटक गया। इतनी बड़ी मात्रा में गर्म लोहा गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी उसकी जद में आ गए और बुरी तरह से झुलसे है। इस दौरान वहां ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

घायल कर्मचारियों का इलाज जारी
झुलसे हुए चारों कर्मचारियों को गंभीर हालत में BSP के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एसीटी चंद्रशेखर साहू, संजय कुमार, शैलेष कुमार और योगेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सांसे फूल रही हैं। इन चारों में नियमित कर्मचारी के हाथ झुलसे हैं वहीं ठेका कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लगातार हो रहे हादसे
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के अंदर तीन दिनों में तीन बड़े हादसे लगातार हुए हैं। पहले हादसे में एक बीएसपी कर्मी की मौत भी हो गई है, वहीं एक गंभीर हैं। इसी तरह दूसरे दिन एसएमएस 2 में ब्लास्ट होने से दो कर्मचारी झुलस गए थे। तीसरे दिन शनिवार दोपहर फिर से हादसा होने से 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft