रायपुर. छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए 14 युवा नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने सभी का इंटरव्यू लिया है। जानकारी के अनुसार, एक-दो दिन में सभी दावेदारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विधायक से लेकर वरिष्ठ नेता दौड़ में शामिल
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुए इस इंटरव्यू में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, पूर्व यूथ अध्यक्ष आकाश शर्मा, विपिन मिश्रा, स्वप्निल मिश्रा, चकेश्वर गड़पाले, भावेंद्र गंगोत्री, तूका चंद्रवंशी, गुलजेब अहमद, प्रिंस शर्मा, मानस पांडे, जीशान सिद्धीकी सहित अन्य शामिल है। सभी ने अपने राजनीतिक जीवन व केरियर में पार्टी के लिए किए गए कार्यों की जानकारी के बारे में अध्यक्ष और प्रभारी को बता दिया है।
टांसजेंडर और हैंडीकैप्ड को मौका
जल्द ही चुनाव लड़ने वालों की सूची जारी कर दी जाएगी। युवा कांग्रेस चुनाव इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। इसके तहत ऑनलाइन सदस्य बनाए जाएंगे और सदस्य बनते ही उसे अध्यक्ष समेत पांच अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग करनी होगी। एक सक्रिय सदस्य पांच वोट देगा। वह अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोट डाल सकेगा। यूथ कांग्रेस में 18 से 35 साल का पात्र उम्मीवार ही चुनाव लड़ सकेगा। पहली बार हैंडीकैप्ड और ट्रांसजेंडर भी महासचिव बनने का मौका दिया जा रहा है।
एप से जरिए होगा चुनाव
चुनाव के लिए आइव्हायसी नाम का मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप को डाउनलोड करना होगा। एप में लागइन कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद एक OTP मिलेगा जिसे एप में बताए स्थान पर दर्ज करना होगा।
वोट करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि कार्ड की पूरी डिटेल देनी होगी। एप में फोटो का आप्शन होगा। जिसमें अपनी फोटो क्लिक कर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके बाद चार से पांच सेकंड की वीडियो बनाकर डालनी होगी। इसके बाद वोट करने के लिए अलग-अलग बेलेट्स आएंगे। यह पूरी प्रक्रिया एप में रिकार्ड हो जाएगी।
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft