Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़आदिवासी विद्यार्थियों का योगाभ्यास, शरीर और मन दोनों बना रहे सेहतमंद...

आदिवासी विद्यार्थियों का योगाभ्यास, शरीर और मन दोनों बना रहे सेहतमंद

 Newsbaji  |  Dec 06, 2022 02:10 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आदिवासी विकास विभाग जिले में संचालित छात्रावासों में नियमित रुप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। इससे छात्रों को स्कूली ज्ञान के अलावा योग की शिक्षा से उनका शरीर और मन दोनों ही सेहतमंद बन रहे है। बताया जाता है कि अगर नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लिया जाए तो इसका लाभ जरुर मिलता है।

योग हमारे प्राचीन भारत की एक ऐसी विद्या है जिसका अनुसरण आज पूरे विश्व में किया जा रहा है। इसके होने वाले लाभ से सभी भलिभांति से परिचत है। यही वजह है कि, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने छात्रों को नसीहत दी जा रही है। योग करने से मन शांत और एकाग्र रहता है। यही वजह है कि छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नियमित योग के क्या फायदे हैं?
जानकार बताते है कि, योग आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार करके आपके शरीर की मुद्रा और लचीलेपन को भी बेहतर बनाता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।

  • शरीर को आराम मिलता है।
  • रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • पाचन और डायबिटीज की समस्या से राहत दिला सकता है।
  • आपके आत्मविश्वास में सुधार होता है।
  • तनाव की समस्या कम होती है।
  • शरीर के समन्वय में सुधार होता है।
  • आपकी एकाग्रता में सुधार होता है।
  • बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद करता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft