Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे केन्द्रीय रेलमंत्री! कई मांगे पूरी होने की संभावनाएं...

छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे केन्द्रीय रेलमंत्री! कई मांगे पूरी होने की संभावनाएं

 Newsbaji  |  May 10, 2022 10:46 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

सरगुजा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 मई को अंबिकापुर आ रहे है। हालांकि अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी हो जाएगा। दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह रेल मंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट चुकी है। रेल मंत्री के आगमन से सरगुजा की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने की संभावनाएं है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री यहां नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते है।

संभाग रेल यात्री सुविधाओं में पिछड़ा
रेल और यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़े सरगुजा संभाग में केंद्रीय रेल मंत्री का आगमन ऐसे समय हो रहा है। जब देश मे कोयला परिवहन की गति को और तेज करने का काम चल रहा है। यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है और कोयला परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है। देश मे नई रेल लाइन विकसित करने का भी काम चल रहा है। सरगुजा क्षेत्र में कोयले का पर्याप्त भंडार है। सालों से इस क्षेत्र में कोयला उत्खनन का कार्य कोल इंडिया और सरकारी उपक्रमो द्वारा किया जा रहा है। कोयला परिवहन के लिए अभी भी इस क्षेत्र में अंबिकापुर-अनूपपुर रेल लाइन भी है। ऐसे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां न सिर्फ नई लाइन की घोषणा कर सकते है बल्कि वर्षों पुरानी रेल लाइन का शिलान्यास भी कर सकते है। क्योंकि प्रस्तावित रेल लाइन का सर्वे का काम पूरा हो चुका है। यहां की रेल परियोजनाएं बजट में भी शामिल है। ऐसे में माल ढुलाई के साथ यात्री सुविधाओं में वृद्धि के लिए ये परियोजनाएं इस क्षेत्र लोगों के सपने को भी पूरा करेंगे।

रेल परियोजनाओं का शिलान्यास
जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 मई की सुबह अंबिकापुर पहुंचेंगे। यहां रेल सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही कोयला परिवहन को लेकर भविष्य की जरूरतों पर मंथन कर सकते है। संभावना जताई गई है कि केंद्रीय रेल मंत्री यहां नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते है। यहां वे नई घोषणाएं भी कर सकते है। यहां उनका प्रवास लगभग चार घण्टे का हो सकता है। यहां से वे कोरबा या बिलासपुर फिर रायपुर जा सकते है।

बताया जा रहा है कि रेलवे के आलाधिकारियों की बैठक भी ले सकते है। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने बताया कि अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन उनकी केंद्रीय रेल मंत्री से बात हुई है। पूरी संभावना है कि वे 14 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके मंत्रालय के अधिकारी भी रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। केंद्रीय रेल मंत्री का अंबिकापुर आना हम सभी के लिए शुभ संकेत है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft