Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर पहुंचे टीएस सिंहदेव, प्रियंका व राहुल गांधी से की मुलाकात...

भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर पहुंचे टीएस सिंहदेव, प्रियंका व राहुल गांधी से की मुलाकात

 Newsbaji  |  Jan 29, 2023 12:59 PM  | 
Last Updated : Jan 29, 2023 12:59 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव शामिल हुए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव शामिल हुए

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन होना है। उससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कश्मीर पहुंचे। उन्होंने पुलवामा पहुंचकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके साथ श्रीनगर की ओर पैदल भी चले।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कश्मीर पहुंच गए। वो पुलवामा से श्रीनगर तक की पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वे कुछ देर तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल भी चले। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। सिंहदेव ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में शामिल हुए और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद फूलोदेवी नेताम भी श्रीनगर पहुंच सकते हैं। वे वहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले है। 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन में एक जनसभा होनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसमें भी शामिल होगे।

कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 07 सितम्बर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। उस दिन की जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे। पहले दिन बघेल और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा था। तमिलनाडू से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक इस यात्रा को पहुंचने में पांच महीनों का समय लग गया।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft