Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज...

RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज

 Newsbaji  |  Nov 14, 2022 10:39 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। RSS प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ रविवार की शाम जशपुर जिले में पहुंचे। वे भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। दिलीप सिंह जूदेव जशपुर राजपरिवार के प्रमुख रहे हैं। साथ ही आदिवासी क्षेत्र में हिंदुत्व जागरूकता के कामों की वजह से भी उन्हें जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत झारखंड के रांची से सीधे जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे। संघ प्रमुख रविवार की शाम वनवासी कल्याण आश्रम में संघ की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद आश्रम में होने वाली शाम की आरती में शामिल होकर, संघ प्रमुख संघ के अधिकारियों, पदाधिकारियों और स्वयं सेवियों से भेंट-मुलाकात की। जशपुर में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा।

बता दे कि, मोहन भागवत जशपुर नगर में दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और RSS के प्रमुख पदाधिकारी भी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी भाजपा पदाधिकारियों से ले सकते है। उनके इस दौरे से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़ में 02 दिन रहेंगे
मोहन भागवत जशपुर के अलावा 15 नवंबर मंगलवार के दिन अंबिकापुर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा अंबिकापुर और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे।

पद्मभूषण राम सुतार ने बनाई प्रतिमा
मिली जानकारी के मुताबिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के हाथ से ही दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का निर्माण हुआ है। मूर्तिकार राम सुतार को भारत सरकार पद्मश्री व पद्मभूषण से भी सम्मानित कर चुकी है। जिस वक्त यह प्रतिमा राम सुतार के हाथों बनाई गई, उस वक्त सरदार पटेल की प्रतिमा का भी काम चल रहा था। लेकिन दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा होने की वजह से प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने व्यस्तता के बावजूद भी दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा बनाई। इस प्रतिमा को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बनाया गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft