Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़प्रदेश में फिर बढ़ने लगी गर्मी, लेकिन तापमान गिरा...

प्रदेश में फिर बढ़ने लगी गर्मी, लेकिन तापमान गिरा

 Newsbaji  |  Mar 26, 2022 12:06 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण से आ रही नमीयुक्त हवा के चलते भले ही अधिकतम तापमान में गिरावट आया है, लेकिन झुलसाने वाली गर्मी में और बढ़ोतरी हुई है। दोपहर की तपिश के साथ ही रात्रि में भी गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिन का पारा और भी बढ़ सकता है। हालांकि बस्तर संभाग में दिन-रात के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गर्मी बढ़ने के साथ अब राजधानी में लोग घरों में सिमटने लगे हैं। सड़कों पर निकलना कम होते जा रहा है। धूप इतनी तीखी लग रही है कि लोग छांव ढूंढते भी दिख रहे हैं। बता दें कि दक्षिण से आ रही नम हवाओं के चलते शुक्रवार सुबह-सुबह रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ आंशिक बादल भी छाए रहे। हालांकि सुबह दस बजे के बाद फिर से तेज धूप आ गई। तेज धूप के कारण दोपहर तक गर्मी भी बढ़ गई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा भी पसरने लगा है। बढ़ती गर्मी के कारण इन दिनों विभिन्ना क्षेत्रों में ठंडे पदार्थों की दुकानें भी लग गई है। इसके साथ ही आइसक्रीम की भी खूब बिक्री हो रही है।

रायपुर में हल्के बादल, लेकिन गर्मी तेज
रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को भी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(TNS)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft