Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड, जशपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा...

छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड, जशपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा

 Newsbaji  |  Dec 07, 2022 09:34 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से यहां का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। वही, जशपुर के पंडरापाठ इलाके में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। जशपुर शहर में भी पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में उत्तर ही नहीं, दक्षिण में बस्तर के जंगल-पहाड़ों में भी जोरदार ठंड शुरु हो गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा की चपेट में है। सरगुजा, बिलासपुर संभाग का उत्तरी हिस्सा और बस्तर संभाग में अधिकांश जगह तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक कम हो गया है। उत्तर में पेंड्रारोड में तापमान 10 डिग्री से नीचे है। जगदलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। 24 घंटे में यहां पारा करीब 4 डिग्री गिर गया। इसी तरह बिलासपुर में भी पारा मंगलवार को 13.2 डिग्री पहुंचा।

तापमान में गिरावट जारी
बताया जा रहा कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अब प्रदेश में ज्यादा नहीं है। नमी वाली हवा का प्रभाव कम हुआ है, वहीं उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा आने लगी है। अगले कुछ दिन प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का रहेगी। तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट जारी रहने वाली है।

पुद्दुचेरी में भारी वर्षा का असर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के गुरुवार सुबह उत्तर तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पहुंचने की संभावना है। मंडौस नाम के इस तूफान से तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft