Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़साल का पहला सूर्यग्रहण आज, ये भारत में नहीं दिखाई देगा, आगे जानिए और कितने सूर्यग्रहण...

साल का पहला सूर्यग्रहण आज, ये भारत में नहीं दिखाई देगा, आगे जानिए और कितने सूर्यग्रहण

 Newsbaji  |  Apr 30, 2022 08:36 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

उत्तर प्रदेश. साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी सूर्यग्रहण आंशिक ही होगा। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण मेष राशि में लगेगा। ये भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

आखिर कब लगता है सूर्यग्रहण
जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। यह घटना सूर्यग्रहण होती है। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो सूर्य की किरणें धरती तक कम मात्रा में आ पाती हैं, जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, तो इस स्थिति में सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आने लगता है, इस स्थितिको वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं।

साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा
साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft