Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बरस रही आग, गर्मी का पारा पहुंचा 45 डिग्री, उधर लू का भी कहर जारी...

छत्तीसगढ़ में बरस रही आग, गर्मी का पारा पहुंचा 45 डिग्री, उधर लू का भी कहर जारी

 Newsbaji  |  Apr 28, 2022 12:02 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के कड़े तेवर देंखे जा रहे है। प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन होने की संभावना जताई है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में लू चलने का भी अनुमान जताया है। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43.2, राजनांदगांव में 42.9, पेंड्रा रोड में 41.6और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा है।
मौसम विभाग ने बताया है कि एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा आ रही है। इस से लू और तापमान बढ़ने के साथ प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और आंधी के आने की संभावना है।

गर्मी के कारण लोग घरों से कम ही निकल रहे है।

गर्मी तोड़ रही रिकार्ड
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक गर्मी 30 अप्रैल 1942 को दर्ज किया हुई था। उस दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 64.1 डिग्री सेल्सियस था। तब से अब तक इतनी गर्मी कभी दर्ज नहीं हुई है। पिछले 10 सालों में चार बार ऐसा हुआ है जब रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक हुआ हो। 2016,2017 और 2019 में 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया था।

लू से बचने के उपाय
- सूती और ढीले कपड़े ही पहनें।
- खान-पान पर खास ध्यान पानी खूब पीएं, फलों का जूस, नींबू पानी का इस्तेमाल करें।
- घर में भी कमरे के तापमान को कम रखें और घरों में हवा आती-जाती रहेए इसका ख्याल रखें।
- अपने मवेशियों और पालतु जानवरों को छांव में रखें और उन्हें भरपूर पानी पिलाते रहें।
- शरीर को पूरी तरह से ढक कर बाहर निकलें। कोशिश करें कि आपका हाथ, मुंह और सिर पूरी तरह से ढंका हो।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft