Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को घेरा, बोली- 16 मई को होगा हल्लाबोल...

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को घेरा, बोली- 16 मई को होगा हल्लाबोल

 Newsbaji  |  May 08, 2022 08:34 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:14 PM

रायपुर। सूबे में राजनीतिक दलो को मिशन 2023 सताने लगा है। इसी का नतीजा है कि भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए है और एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी प्रदेश के पांचों संभागों की बैठक लेकर अपनी खोई जमीन को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत सारे मुद्दे है, यहां की जनता राज्य सरकार के खिलाफ काफी आक्रोशित है। हम जनता के बीच जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जो सुविधाएं यहां के गरीब जनता को मिलना चाहिए था। वह छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं मिल पा रही है।

भाजपा की 16 मई को मिनी इमरजेंसी
छत्तीसगढ़ में जो विकास कार्य हुए है वो भाजपा सरकार के शासनकाल हुए थे। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ वासियों को 36 झूठे वायदे दिए हैं। आगे चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देने जा रही है। 16 मई को भाजपा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसे 'मिनी इमरजेंसी' काला कानून का नाम दिया गया है।

भाजपा मुद्दा खोजने में असफल-कांग्रेस पार्टी
वहीं, भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को जवान देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए विषय बिल्कुल सतही है। मरकाम ने कहा कि पुरंदेश्वरी ने मान लिया कि छग भाजपा मुद्दा विहीन नेता विहीन हो गई है। वह 2023 के चुनाव में भाजपा के 15 साल के काम को लेकर जाने की बात कर रही है जो कामो को जनता ने 2018 में तीन चौथाई बहुमत के साथ नकार दिया था। 15 सालों तक भाजपा ने सिर्फ भ्रष्ट्राचार और कमीशन खोरी किया था। जिससे जनता परेशान हो गयी थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft