Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़प्रदेश में भीषण गर्मी, सीएम भूपेश ने लोगों को इससे बचाने दिए निर्देश...

प्रदेश में भीषण गर्मी, सीएम भूपेश ने लोगों को इससे बचाने दिए निर्देश

 Newsbaji  |  Apr 21, 2022 11:55 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। इसके साथ ही खतरनाक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 24 घंटे में इसका सबसे ज्यादा असर रहने वाला है।  

इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार ने सभी जिले के कलेक्टरों को जरूरी उपाय करने को कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों के अफसरों से कहा है कि ग्रीष्म लहर से लोगों को बचाने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर पीने की पानी की व्यवस्था करने और लोगों को लू से बचाने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अफसरों को दी गई है।

गर्मी के चलते 24 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टी
छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां की घोषित कर दी है। शिक्षा सचिव कमलप्रीत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 24 अप्रैल से सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 15 जून 2022 तक के लिए ग्रीष्म अवकाश किया घोषित किया गया है।

(TNS)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft