Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ली मैराथन बैठक, धर्मांतरण और संघ विस्तार समेत सत्ता में वापसी का दिया मंत्र...

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ली मैराथन बैठक, धर्मांतरण और संघ विस्तार समेत सत्ता में वापसी का दिया मंत्र

 Newsbaji  |  Nov 17, 2022 09:59 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को सुभाष नगर स्थित सरस्वती महाविद्यालय में विभाग कार्यवाहक, विभाग प्रचारक और प्रांत प्रचारकों की बैठक ली। इसमें अन्य राज्यों से आए करीब 60 से अधिक संघ के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में संघ प्रमुख ने विभिन्न जिलों के संघ प्रचारकों से धर्मांतरण, संघ का विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया है।

सुत्रों से मिली खबर के अनुसार, संघ प्रमुख ने तीन मुद्दों पर लंबी चर्चा की है। इसमें संघ का विस्तार और नई जगहों व ग्रामीण अंचलों में संघ शाखाएं खोलने, धर्मांतरण पर लगाम लगाने और हिंदुत्व की विचारधार के साथ लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा को चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर भाजपा की राजनैतिक पकड़ मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बता दे कि, संघ प्रमुख की मैराथन बैठक में सत्ता में कैसे आएंगे, इस पर मंथन किया गया है। संघ की इस कवायद के पीछे आगामी विधानसभा चुनाव अहम है। दरअसल सरगुजा संभाग में पिछले चुनाव में यहां की सभी 14 सीटों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

संघ प्रमुख ने रात्रि बिश्राम अंबिकापुर में ही किया। वे 17 नवंबर को यहां से जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। संघ प्रमुख वहां संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी 2023 में विधानसभा चुनाव होने है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की लंबी चर्चा
मोहन भागवत ने संघ के प्रचारकों की जहां बैठक ली, वहीं भाजपा के प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी संघ प्रमुख से मुलाकात की है। साव से मुलाकात चुनाव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। संघ के प्रचारकों की बैठक के बाद मोहन भागवत ने संभाग के भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की। संघ प्रमुख मंगलवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft