Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़बोरवेल में 75 घंटो से फंसा मासूम राहुल, बचाव कार्य जारी...

बोरवेल में 75 घंटो से फंसा मासूम राहुल, बचाव कार्य जारी

 Newsbaji  |  Jun 13, 2022 03:49 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा राहुल अब 7 फीट दूर रह गया है। राहुल तक पहुंचने के लिए टनल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बीच-बीच में चट्‌टान बाधा बन रही है। इसे देखते हुए बिलासपुर से मशीन मंगवाई गई है। हालांकि राहुल की सुरक्षा और मिट्‌टी धसकने के डर को देखते हुए काम की स्पीड कम है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अभी भी राहुल को बाहर निकालने में 4 से 5 घंटे लग जाएंगे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1536206114261389314?s=20&t=3FYtl-CkTw3alqEURQLykQ
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी साझा की।

जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू का काम जारी है। वहीं गड्‌ढे में पानी धीरे-धीरे रिस रहा है। जिसे बाल्टी से निकाला जा रहा था। मगर वह ज्यादा देर तक संभव नहीं है। इसलिए कलेक्टर के निर्देश पर पिहरीद गांव में जल स्तर को कम किया जा रहा है। जिससे की उस गड्‌ढे में पानी का रिसाव नहीं हो। गांव के सभी बोर को चालू करा दिया गया। वहीं गांव के 2 स्टाप डैम है। जिसे बंद करा दिया गया है। टनल की खुदाई के दौरान काफी डस्ट निकल रहा है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1535497126452420609?s=20&t=3FYtl-CkTw3alqEURQLykQ
बोरवेल में फंसा राहुल साहू।

पिहरीद गांव के बोरवेल में गिरे 11 साल के राहुल को करीब 72 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। राहुल 60 फीट से भी नीचे गड्‌ढे में फंसा हुआ है। रविवार शाम तक रोबोटिक्स तरीका फेल हो जाने के बाद रात में टनल के सहारे बाहर निकालने का प्लान बनाया गया है। टनल की राह में एक बड़ी चट्टान आ गई है। ज्यादा बड़ी मशीन का उपयोग यहां करने से आसपास कम्पन की संभावना बढ़ जाएगी।

अब तक क्या-क्या हुआ

  • 11 साल का बच्चा शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास गायब हुआ। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
  • बच्चे को ढूंढने के दौरान माता-पिता को बोरवेल से आवाज आई।
  • डायल 112 को सूचना दी गई। प्रशासनिक अमले को इसकी जानकारी मिली।
  • शुक्रवार शाम 5 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
  • कलेक्टर, एसपी की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई का काम शुरू किया गया। SDRF, NDRF की टीम पहुंची।
  • देर रात तक सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे।
  • रविवार को बच्चे को रोबोट से निकालने का प्रयास किया गया। ये भी असफल रहा।
  • रविवार को माइनिंग एक्सपर्ट को बुलाया गया। फिर टनल बनाने का काम शुरू किया गया।
  • चट्‌टान बीच में आ गई, जिसे तोड़ा जा रहा है।

ड्रिल मशीन से खुदाई नहीं, कंपन का खतरा
बताया जा रहा है कि, चट्‌टान की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बड़ी ड्रिल मशीन का उपयोग भी नहीं किया जा रहा, क्योंकि इससे आसपास कंपन हो सकता है। बाकी का काम छोटी ड्रिल मशीन और हाथ के खुदाई के जरिए किया जा रहा था, लेकिन छोटी मशीन से भी परेशानी हो रही है। इसलिए बिलासपुर से ऐसी मशीन को बुलाया गया है, जो आकार में थोड़ी छोटी है।

बोरवेल में कब गिरा था राहुल
राहुल साहू का शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद से कुछ पता नहीं चला। जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए तो राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है। बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। ये भी बताया गया है कि बच्चा मूक-बधिर है, मानसिक रूप से काफी कमजोर है। जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था। पूरे गांव के लोग भी 2 दिन से उसी जगह पर टिके हुए हैं, जहां पर बच्चा गिरा है। राहुल अपने मां-बाप का बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई 2 साल छोटा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft