Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों को राहत…5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 22 फीसदी मिलेगा...

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों को राहत…5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 22 फीसदी मिलेगा

 Newsbaji  |  May 02, 2022 09:46 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। इनका महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब सभी कर्मचारी-अधिकारियों को 22 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। यह व्यवस्था एक मई 2022 से ही लागू हो जाएगी। दरअसल, प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन काफी समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में खुशखबरी देने की घोषणा की थी। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि एक मई को कैबिनेट में उनके महंगाई भत्ते पर फैसला होगा।

जानकारी के अनुसार इस बढ़ी दर के साथ राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 2 फीसदी हो गया है। अभी तक उन्हें 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता रहा है। कर्मचारियों के विभिन्न संगठन केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मांग रहे हैं। संगठनों का कहना था, केंद्रीय कर्मियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार उन्हें केवल 17 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है। इस बीच आवश्यक वस्तुओं की महंगाई में कई गुने की वृद्धि हो चुकी है। महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने से उन लोगों को वित्तीय रूप से काफी नुकसान हो रहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने पिछले सप्ताह ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। वहां कर्मचारियों के भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उनके महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया। इस फैसले से बिजली कंपनी के 16 हजार कर्मचारियों का फायदा हुआ।

(TNS)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft