Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अब 4 राज्यसभा सांसद, रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला निर्विरोध चुने गए...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अब 4 राज्यसभा सांसद, रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला निर्विरोध चुने गए

 Newsbaji  |  Jun 03, 2022 08:10 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। बिना किसी विरोध के रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को सांसद के तौर पर चुन लिया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने दोनों को सर्टिफिकेट दिया। रंजीत रायपुर पहुंची हुई थीं, मगर सर्टिफिकेट लेने राजीव शुक्ला नहीं आए, उन्होंने अपने भाई को भेजा, लेकिन वो खुद नहीं पहुंचे।

राजीव शुक्ला के भाई ने सर्टिफिकेट लिया।

दरअसल, छत्तीसगढ़ से दो सांसदों रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को खत्म हो रहा है। इसके बाद ये नए सदस्य चुने गए हैं। दोनों को टिकट दिए जाने को लेकर प्रदेश में स्थानीय नेताओं के अपमान का आरोप बीजेपी लगाती रही है। मगर अब राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद है।

छत्तीसगढ़ में 4 राज्यसभा सांसद
कांग्रेस पार्टी के दो नेता केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम राज्यसभा में पहले से ही सदस्य हैं। यहां विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं। विधानसभा में सीटों के हिसाब से राजीव और रंजीत का चुना जाना तय था। अब छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 4 राज्यसभा सांसद हो गए। भाजपा से केवल सरोज पांडेय ही राज्यसभा में हैं। यहां पर कुल पांच राज्यसभा सदस्यों की सीटें है।

UPA सरकार में मंत्री थे राजीव
राजीव शुक्ला पत्रकारिता से राजनीति में आए है। मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने, क्रिकेट के लिए भी जाना-पहचाना नाम है। रंजीत बिहार के राजनेता राजेश रंजन (पप्पू यादव) की पत्नी हैं। अभी कांग्रेस प्रवक्ता हैं। 2014 में चुनाव जीतकर सांसद बनी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft