Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़नेता जी तो करोड़पति है, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों ने शपथ पत्र में दी जानकारी...

नेता जी तो करोड़पति है, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों ने शपथ पत्र में दी जानकारी

 Newsbaji  |  Jun 05, 2022 11:37 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित दोनों सदस्यों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा शपथ पत्र के जरिये दिया है। इसके मुताबिक दोनों ही सदस्य करोड़पति हैं। रंजीत रंजन के खिलाफ जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं, वहीं राजीव शुक्‍ला के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, राजीव ने वर्ष 2021-22 में 13 लाख 15 हजार 680 रुपए का आयकर भरा है। साथ ही परिवार में पत्नी और आश्रित सदस्यों की ओर से एक करोड़ 28 लाख 16 हजार 540 रुपए का आयकर भरा गया है। राजीव ने कानपुर विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की डिग्री ली है। वे बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष और यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने दो लाख 42 हजार 500 रुपए नगद और एसबीआइ संसद भवन नई दिल्ली में बचत खाता का ब्यौरा दिया है। इसमें तीन लाख 30 हजार 51 रुपए जमा किया है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मालवीय नगर नई दिल्ली में 40 लाख 41 हजार रुपए जमा है। पीएनबी सेक्टर नोएडा में भी दो खाते हैं, जिसमें 24 हजार 873 रुपए के साथ 10 लाख 58 हजार 78 रुपए का एफडीआर है।

राजीव शुक्ला की संपत्ति
राजीव के परिवार के पास 16 करोड़ 66 लाख 91 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति में बैंक खाते, फिल्मस एंड मीडिया शेयर प्राइवेट लिमिटेड में दो करोड़ 58 लाख 52 हजार के अधिक के शेयर, एआरवीआर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में एक लाख 39 हजार 540 शेयर हैं। इनकी कीमत सात करोड़ 51 लाख नौ हजार रुपए है। भारती टेली विनेचर, न्यूज 24, ई-24 ग्लैमर प्राइवेट लिमिटेड के अलावा स्काई लाइन टेली मीडिया सर्विसेस में शेयर है। उनके पास 89 लाख नौ हजार के जेवरात हैं। इनमें 1325 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी और 48 डायमंड हैं। उनके पास टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर हैं, जिनकी कीमत सात लाख 44 हजार 185 और 12 लाख 20 हजार 956 रुपए हैं। इसके अलावा टाटा फार्चुनर गाड़ी है। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 11 करोड़ 84 लाख 25 हजार 183 रुपए है।

रंजीत रंजन के पास इतनी संपत्तियां
बिहार की पूर्णिया की रहने वाली रंजीत रंजन के पास दो लाख 65 हजार रुपए नगद की राशि है। उनके पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पास दो लाख नगद राशि है। रंजीत ने अपनी व्यक्तिगत कुल संपत्ति 33 लाख 19 हजार 869 रुपए घोषित की है। उनके पति राजेश रंजन की संपत्ति 27 लाख 66 हजार 42 रुपए है। उनके पास पांच लाख की बाइक, पति राजेश रंजन के नाम पर इनोवा कार, सात लाख 53 हजार के सोने के गहने, पति के पास 10 लाख 21 हजार के सोने के गहने, पटना के फुलवारी शरीफ में साढ़े चार हजार वर्गफीट का प्लाट, पति के नाम से 37 वर्गफीट का प्लाट है। गुरुग्राम में दो प्लाट है, जिनकी कीमत चार करोड़ 45 लाख रुपए है। कुल संपत्ति पांच करोड़ 95 लाख और पति पप्पू यादव के नाम पर एक करोड़ 35 लाख और बच्चों के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपए की संपत्ति है। इनमें एक करोड़ 55 लाख 75 हजार रुपए का लोन भी शामिल है। रंजीत ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उसके बाद पढ़ाई नहीं की है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft