Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़रेलवे को यात्रियों की परेशानी से कोई फिक्र नहीं, एक बार फिर से 62 ट्रेनें रद्द, हिमगिर रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन का काम...

रेलवे को यात्रियों की परेशानी से कोई फिक्र नहीं, एक बार फिर से 62 ट्रेनें रद्द, हिमगिर रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन का काम

 Newsbaji  |  Aug 18, 2022 09:42 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यात्रियों की की मुसीबत कम नहीं हो रही है। एक सेक्शन में राहत मिली तो अब रेलवे दूसरी सेक्शन में ट्रेन रद कर यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली है। दरअसल बिलासपुर रेल मंडल के हिमगीर स्टेशन में चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए नानइंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। 21 से 29 अगस्त होने वाले इस कार्य के चलते 19 से 31 अगस्त तक 62 ट्रेनें अलग-अलग तारीख में रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों के अचानक रद्द किए जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, यात्रियों की परेशानी से रेलवे प्रशासन को कोई लेना-देना नहीं है। हाल ही में नागपुर रेल मंडल में मरम्मत कार्य के चलते 68 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। यह ट्रेनें एक दिन पहले बहाल हुई है और रेलवे दूसरी तरफ ब्लाक की योजना तैयार कर ली। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन होने के कारण यदि यहां ट्रेनें प्रभावित होती है तो इसका असर यात्रियों पर सीधा पड़ता है। जिन 62 ट्रेनों को रेलवे रद्द कर रही है। वह सभी महत्वपूर्ण और हमेशा भीड़-भाड़ के साथ चलती है।

जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेगी रद्द

  • आजाद हिंद एक्सप्रेस - 21 से 28 अगस्त
  • हावड़ा-अहमदाबाद - 21 से 28 अगस्त
  • झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू - 21 से 29 अगस्त
  • वास्कोडिगामा-जसीडीह - 23 एवं 27 अगस्त
  • जसीडीह- वास्कोडीगामा - 22 एवं 29 अगस्त
  • सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस - 20 एवं 27 अगस्त
  • पुणे सांतरागाछी एक्सप्रेस - 22 एवं 29 अगस्त
  • पोरबंदर- शालीमार एक्सप्रेस - 24 एवं 25 अगस्त
  • शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस - 26 एवं 27 अगस्त
  • ओखा- शालीमार एक्सप्रेस - 21 एवं 28 अगस्त
  • शालीमार-ओखा एक्सप्रेस - 23 एवं 30 अगस्त
  • माल्दा टाउन-सूरत एक्सप्रेस - 20 एवं 27 अगस्त
  • सूरत माल्दा टाउन एक्सप्रेस - 22 एवं 29 अगस्त
  • शालीमार एक्सप्रेस - 24 एवं 25 अगस्त
  • शालीमार-लोकमान्य तिलक - 26 एवं 27 अगस्त
  • बीकानेर पुरी एक्सप्रेस - 21 एवं 28 अगस्त
  • पुरी बीकानेर एक्सप्रेस - 24 एवं 31 अगस्त
  • हटिया- लोकमान्य एक्सप्रेस - 26 एवं 27 अगस्त
  • लोकमान्य - हटिया एक्सप्रेस - 28 एवं 29 अगस्त
  • नांदेड सातरगाछी एक्सप्रेस - 22 एवं 29 अगस्त
  • सांतरगाछी-नांदेड एक्सप्रेस - 24 एवं 31 अगस्त
  • कामाख्या एक्सप्रेस - 20 एवं 27 अगस्त
  • लोकमान्य तिलक-कामाख्या - 23-30 अगस्त
  • हमसफर एक्सप्रेस - 23 अगस्त
  • हमसफर एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • वलसाड-पुरी एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • पुरी वलसाड एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • बिलासपुर पटना एक्सप्रेस - 26 अगस्त
  • पटना बिलासपुर एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • हावड़ा साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • साई नगर शिर्डी- हावडा एक्सप्रेस - 27 अगस्त
  • हावड़ा- छत्रपति शिवाजी टर्मिनल - 26 अगस्त
  • पटना बिलासपुर एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • हावड़ा साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • साई नगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस - 27 अगस्त
  • हावड़ा-छत्रपति शिवाजी एक्सप्रेस - 26 अगस्त
  • छत्रपति शिवाजी एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस - 27 अगस्त
  • शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस - 28 अगस्त
  • रानी कमलापति-सांतरागाछी - 24 अगस्त
  • रानी कमलापति एक्सप्रेस - 25 अगस्त
  • पुरी-जयपुर एक्सप्रेस - 24 अगस्त
  • जयपुर-पुरी एक्सप्रेस - 24 अगस्त
  • पोरबंदर सांतरागाछी एक्सप्रेस - 26 अगस्त
  • सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस - 28 अगस्त

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft