Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनावी चेहरा तय! पुरंदेश्वरी बोली- हमारा चेहरा तो PM मोदी का विकास रहेगा...

छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनावी चेहरा तय! पुरंदेश्वरी बोली- हमारा चेहरा तो PM मोदी का विकास रहेगा

 Newsbaji  |  May 27, 2022 11:42 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 का चुनावी माहौल बनने लगा है। यहीं वजह है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से एक सियासी सवाल पूछ लिया है। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ये बताना चाहिए। दरअसल गुरुवार को वे अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची। डी पुरंदेश्वरी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि वो इस बार के चुनावी में छत्तीसगढ़ के किसी भाजपा नेता का चेहरा नहीं रहेगा, बल्कि उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार हमारा चेहरा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास है। जो अच्छे काम हुए विकास के वही चेहरा है।

प्रदेश में हर स्तर पर होगे दौरे
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। डी पुरंदेश्वरी ने स्थानीय नेताओं के प्रदेश के हर गांव, कस्बे, शहर और जिले का दौरा करने को कहा है। मोदी सराकर के 8 साल पूरे हो रहे हैं। पुरंदेश्वरी के दिए टास्क के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार के काम बताएंगे।

प्रदेश में कांग्रेस की वजह से विकास रुका
पुरंदेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे है। यहां वही काम हुए हैं। जिनके लिए केंद्र से फंड दिया गया हैं। इसके अलावा जो भी विकास हुआ है वो पिछली भाजपा के सरकार के वक्त ही हुआ है। कांग्रेस की वजह से छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है।

महिला मोर्चा को फिल्ड में करना होगा काम
प्रदेश प्रभारी ने तय कर दिया है कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ बातचीत करेगी। मोदी सरकार के कामों को बताएगी। एसटी मोर्चा बिरसामुंडा को लेकर रैली आयोजित करेगा। अल्पसंख्यक मोर्च द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर पर्चा बांटेगी, बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर प्रचार प्रसार होगा।

भाजपा महिला मोर्चा को सौंपा गया काम।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft