Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़केन्द्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ में अब रेट पहुंचा 2640 रुपए क्विंटल...

केन्द्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ में अब रेट पहुंचा 2640 रुपए क्विंटल

 Newsbaji  |  Jun 09, 2022 11:45 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। केंद्र से धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। लेकिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना और इनपुट सब्सिडी की वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों को अन्य राज्यों के तुलना में एक क्विंटल धान के 700 रुपए अधिक मिलेंगे। सरकार ने पिछले खरीफ सीजन में धान 2540 रुपए क्विंटल खरीदा था। इसमें 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ में 2640 रुपए क्विंटल धान की होगी खरीदी
आने वाले खरीफ सीजन में यहां धान 2640 रुपए क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार एक क्विंटल खेत के पीछे 15 क्विंटल धान खरीदती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ यानी 15 क्विंटल धान पर 9 हजार रुपए की इनपुट सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी एक क्विंटल के पीछे 600 रुपए होती है। भूपेश सरकार इसी 600 रुपए क्विंटल को प्रोत्साहन राशि के रूप में किसानों को दे रही है। इस वजह से यहां के किसानों को धान की कीमत ढाई हजार रुपए से ज्यादा मिल रही है। यही 600 रुपए किसानों को सालभर में कुल चार किश्तों में दिए जा रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि, छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल धान के लिए 2640 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। सीएम ने कहा - “धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन यह वृद्धि कम है, क्योंकि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया‌ था। डीजल, बीज, दवा और खाद सबकी कीमतें बढ़ने से कृषि लागत बढ़ चुकी है। इसलिए समर्थन मूल्य कम से कम दो सौ रुपए बढ़ना चाहिए।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1534525230562934784?s=20&t=60MsjhnXdHSn6TciYj0PXQ
सीएम बघेल का केन्द्र सरकार पर निशाना

राज्य में पिछले साल 98 लाख टन धान हुई थी खरीदी
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2021-22 में 98 लाख टन धान खरीदा था। यह पिछले 21 सालों में धान की सबसे बड़ी खरीदी थी। इस धान को 21 लाख 77 हजार से अधिक किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचा था। इसके लिए सरकार ने किसानों 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया है। केन्द्र सरकार के 100 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को थोड़ी राहत मिलने वाली है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft