Monday ,October 21, 2024
होमछत्तीसगढ़अब CM के सलाहकार भी स्वागत समिति सूची में शामिल, पहले 114 नामों की बन चुकी है लिस्ट...

अब CM के सलाहकार भी स्वागत समिति सूची में शामिल, पहले 114 नामों की बन चुकी है लिस्ट

 Newsbaji  |  Feb 14, 2023 10:41 AM  | 
Last Updated : Feb 14, 2023 11:37 AM
 छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले संगठन और सत्ता के बीच खींचतान देखी जा रही है। दरअसल महाधिवेशन की स्वागत समिति के लिए 15 नेताओं की एक अलग से सूची जारी की गई है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो सलाहकार विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग को शामिल किया गया है।

CM हाउस की ओर से भेजी गई थी सूची
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने तीन फरवरी को 114 नेताओं वाली एक स्वागत समिति बनाई थी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को इसका अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सह अध्यक्ष बनाया गया था। इसमें सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य नेताओं का नाम शामिल था। बताया जा रहा है कि इस सूची में शामिल नेताओं का नाम प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भेजा गया था। इसको लेकर संगठन के एक ताकतवर खेमे में असंतोष था। उसको दूर करने के लिए CM हाउस की ओर से एक और सूची भेजी गई थी।

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी 
कांग्रेस संगठन ने सोमवार देर शाम नई सूची जारी की गई। इसमें विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, प्रतिमा चंद्राकर, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, वीरेश ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, सफी अहमद, सुभाष धुप्पड़, वाणी राव, सुशील आनंद शुक्ला, राजेंद्र साहू, सीमा वर्मा, रजनू नेताम और आरती सिंह का नाम शामिल है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने वाला है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित देश भर के करीब 14 हजार प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठतम नेता शामिल होंगे। जिन्हें ठहराने की व्यवस्था की गई है। इनके रुकने के लिए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में एक विशाल डोम बनाया जा रहा है। 

बता दे कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह इसका भूमिपूजन किया था। लगभग 60 एकड़ में फैले इस मैदान में ही महाधिवेशन होना है। देश भर से आने वाले पदाधिकारियों और नेताओं की बैठकें इसी विशाल डोम में होनी हैं। बताया जा रहा कि अधिवेशन के लिए वहीं पर किचन तैयार किया जाएगा। जहां से सभी के लिए चाय नाश्ते से लेकर भोजन की व्यवस्था होगी।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft