Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़देश के पांच हिस्सों में आगामी 05 दिनों में बारिश, छत्तीसगढ़ में भी गरज चमक के साथ पड़ेगी छींटे...

देश के पांच हिस्सों में आगामी 05 दिनों में बारिश, छत्तीसगढ़ में भी गरज चमक के साथ पड़ेगी छींटे

 Newsbaji  |  May 01, 2022 09:29 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो गए हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू से हलाकान हो रहे हैं। वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई हिस्सों में रविवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी गरज-तमक के साथ छीटे पड़ेगी।

बता दे कि, मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना जताई है। 02 से 04 मई के दौरान असम, मेघालय और 03 और 04 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं, एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है। जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में 02 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में 02 मई को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है। बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के दक्षिणी भाग अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft