Friday ,October 18, 2024
होमछत्तीसगढ़MIC का बड़ा फैसला, टैक्स नहीं बढ़ेगा, महापौर ने कहा- करदाताओं पर अतिरिक्त कर नहीं पड़ेगा बोझ...

MIC का बड़ा फैसला, टैक्स नहीं बढ़ेगा, महापौर ने कहा- करदाताओं पर अतिरिक्त कर नहीं पड़ेगा बोझ

 Newsbaji  |  Mar 23, 2022 11:33 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़. नगर निगम भिलाई महापौर परिषद(MIC) की बैठक में बड़ा निर्णंय लिया है। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। MIC ने विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है।


दरअसल, MIC के इस निर्णय से करदाताओं को अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्ष 2021-22 की तरह वर्ष 2022-23 में टैक्स यथावत रहेगा। महापौर नीरज पाल ने कहा कि पिछले विगत 2-3 वर्षों से कोविड-19 के चलते विपरीत परिस्थितियों का सामना आम लोगों को करना पड़ा है। इसलिए आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त रूप से टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है। जिसके बाद निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने संपत्तिकर निर्धारण के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है।


इस बैठक में MIC के सदस्य सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, आदित्य सिंह और निगम उपायुक्त सुनील अग्रहरी, साथ ही सभी जोन आयुक्त एवं विभागीय अधिकार शामिल हुए।


शुद्ध पेयजल को लेकर मंथन
भिलाई में 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट जल शोधन संयंत्र जल शुद्धीकरण के लिए निर्मित की गई फिटर बेड वर्ष 2007 से क्रियाशील है। काफी पुराना फिल्टर बेड होने के कारण फिल्टर मीडिया को बदलना आवश्यक हो गया है। जिसको देखते हुए MIC ने फिल्टर मीडिया को बदलने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। शहर को शुद्ध पेयजल प्रदान करने के लिए महापौर परिषद ने फिल्टर मीडिया बदलने के प्रकरण पर मुहर लगा दी है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft