Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़पानी, बिजली या सड़क जनता की हर समस्या का ऐसे निदान कर रहे विधायक...

पानी, बिजली या सड़क जनता की हर समस्या का ऐसे निदान कर रहे विधायक

 Newsbaji  |  Apr 26, 2022 02:48 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:13 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल वो सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा निकालकर सीधे आम लोगों की समस्याओं से जुड़ रहे है। विधायक अपने क्षेत्र के लोगों के बीच सीधे पहुंचकर उनकी समस्या को सुनकर उसका हल निकाल रहे है। इसी क्रम में वो मंगलवार को सुबह जब राजीव नगर वार्ड के दौरे पर थे तो वहां की जनता ने पानी की समस्या के बारे में बताया। उनकी समस्या को सुनने के बाद तुरंत उन्होंने अधिकारियों को उस क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दे दिए है।

विधायक जनता की समस्याओं को सुनते हुए।

गर्मी के दिनों में बहा रहे पसीना
विधायक को लेकर वहां मौजूद वार्ड के लोगों ने कहा कि ऐसे कुछ ही विधायक होते है जो जनता की बीच आसानी से उपस्थित होते है। इतनी गर्मी में भी वो लगातार वार्ड में जनता से मिलकर उनकी समस्या को सुनकर निराकरण कर रहे है। नहीं तो ज्य़ादातर नेता केवल चुनावी सीजन में ही क्षेत्र में दिखाई देंते है। बाकी के दिनों में एसी के कमरों में बैठकर सिर्फ निर्देश ही देते है। हमारे बीच लगातार विधायक पिछले कई सालों से मिलने व समस्याओं को निराकरण कर रहे है।

जनता से सीधा संवाद जारी।

समस्या का निराकरण जरुरी-विकास उपाध्याय
वहीं विधायक विकास उपाध्याय ने कहना है कि जनता की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है। गर्मी हो या बारिश जनता के दुख-दर्द को दूर करना पहली प्राथमिकता में है। दौरे के दौरान राजीव नगर वार्ड में पानी की समस्या पाई गई कि घरों में नल नही है। अब हर घर नल लगाना मेरी जिम्मेदारी है और अब हर घर मे नल लगेगा। किसी को भी पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही वार्ड में मंदिर के कार्य को भी जनता ने बताया इसे भी पूरा जाएगा। इसके अलावा सरोना में मुक्तिधाम बनाने की मांग हुई है उसे भी पूरा करने की कोशिश होगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft