Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल का तूफानी दौरा, वही टीएस सिंहदेव भी किराए के हेलीकॉप्टर से पहुंचे बस्तर...

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल का तूफानी दौरा, वही टीएस सिंहदेव भी किराए के हेलीकॉप्टर से पहुंचे बस्तर

 Newsbaji  |  May 04, 2022 11:43 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को 15 महीने का समय बचा है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा खेमों की हलचल बता रही है कि दोनों पक्षों ने चुनावी झांकी सजानी शुरू कर दी है। दिल्ली से रायपुर तक बैठकों का दौर चल पड़ा है। रणनीतियां बन रही है। चक्रव्यूह रचे जा रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भीतर ही सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना अलग दौरा कर रहे है तो वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अलग दौरा कर रहे है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बस्तर पहुंचे।

सीएम सरगुजा व स्वास्थ्य मंत्री बस्तर दौरे पर
सीएम भूपेश बघेल 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज कर दिया है। मंत्री सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले ही बस्तर रवाना हो गए है। उन्होंने शासकीय हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन नहीं मिलने के कारण किराए के हेलीकॉप्टर से ही रवाना हो गए है वो वहां सबसे पहले मां दंतेश्वरी माता मंदिर दर्शन करेगे, फिर आगे ताबड़तोड़ शासकीय अधिकारियों व पार्टी के कार्यकर्ताओ के बैठके करेंगे।
वहीं, मोदी सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा भी हो रहा है। दोनों ही पार्टियों का मकसद विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल करना है, लेकिन उद्देश्य मिशन-2023 की रणनीति और लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है।

मां दंतेश्वरी मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ दर्शन किए।

कांग्रेस का मिशन 70 प्लस
भूपेश सरकार और कांग्रेस संगठन ने दोनों स्तर पर जमीन में उतर कर किलेबंदी शुरू कर दी है। वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा भी लगातार उन मुद्दों की तलाश में है जो सरकार की सेहत और कांग्रेस की तैयारियों पर भारी पड़े। प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले 15 माह बाद हो, लेकिन कांग्रेस 2023 में मिशन 71 पर काम कर रही है। इधर भाजपा पर कांग्रेस के विजयरथ को रोकने का टेंशन है। खैरागढ़ उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस व सत्तापक्ष का मनोबल आसमान पर है। सीएम भूपेश बघेल जनता का फीडबैक लेने 90 विधानसभा सीटों पर जाएंगे तो संगठन भी चुनावी रणनीतियों को धार देने में जुटी है। प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की तैयारियों ने सियासी पारा भी गर्म होने लगा है।
भाजपा भी सरकार को घेरने आक्रामक
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा के नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और मंत्रणा के बाद पार्टी सरकार को आंदोलनात्मक और संगठनात्मक तौर पर घेरने आक्रामक हो गई है। अभी प्रदर्शन को लेकर गृह विभाग द्वारा जारी आदेश पर भाजपा मुखर है। संगठन को मजबूत करने के साथ भाजपा 2023 में सत्ता वापसी पर पूरा फोकस कर रही है।

वहीं, बस्तर के दौरे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी पहुंच चुके है वो यहां एक दिन रहेगे। उनका छत्तीसगढ़ दौरा भी इसी उद्देश्य से हो रहा है कि भाजपा को सत्ता तक वापसी कैसे कराई जा सकती है। वे अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft