Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़विधायक धर्मजीत सिंह की सदस्यता नहीं होगी खत्म, जोगी कांग्रेस ने पार्टी से कर दिया था निष्कासित...

विधायक धर्मजीत सिंह की सदस्यता नहीं होगी खत्म, जोगी कांग्रेस ने पार्टी से कर दिया था निष्कासित

 Newsbaji  |  Nov 10, 2022 10:43 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को निष्कासित किए जाने पर उन्हें विधानसभा में अलग सदस्य के रूप में अभिलिखित नहीं किया जाएगा। इससे साफ है कि धर्मजीत की विधानसभा सदस्यता खत्म नहीं होगी। जोगी कांग्रेस ने धर्मजीत को 18 सितंबर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद से उनकी सदस्यता को लेकर खतरा बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह विधानसभा में स्वतंत्र विधायक के रूप में रहेंगे। धर्मजीत की सदस्यता को समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को पत्र लिखा था। जिसके बाद उन्होंने व्यवस्था दी है कि धर्मजीत सिंह स्वतंत्र विधायक के रूप में सभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था जोगी कांग्रेस के विधायकों से अलग की जाएगी।

बता दे कि, जोगी कांग्रेस ने धर्मजीत को 18 सितंबर 2022 को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर धर्मजीत सिंह की सदस्यता को समाप्त करने की मांग पत्र सौप कर की थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft