Sunday ,October 20, 2024
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, दो जिलों के DM हटाए गए, राज्य शासन ने जारी किया आदेश...

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, दो जिलों के DM हटाए गए, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

 Newsbaji  |  Dec 19, 2022 10:31 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 21 IAS,IFS और राज्य प्रशासनिक अफसरों के प्रभार को बदल दिया है। इसके अलावा दो जिलों के कलेक्टर भी हटा दिए गए हैं। प्रभावित होने वाले जिलों में धमतरी और नारायणपुर हैं। धमतरी से पदुम सिंह एल्मा का तबादला मंडी बोर्ड में हुआ। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे समीर विश्नोई से पहले खनिज विभाग में संचालक रहे अजीत वसंत को नारायणपुर जिले का कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1604504877467856899?s=20&t=l_dui7ETMYPn94Gg4mYNoA

रविवार की रात को IAS के 15 अफसरों की लंबी तबादला सूची जारी हुई। इसके जरिए धमतरी के कलेक्टर पदुम सिंह एलमा को राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं 2010 बैच के IAS एल्मा जून 2021 में धमतरी भेजे गए थे। उनकी जगह ऋतुराज रघुवंशी अब धमतरी के नए कलेक्टर होंगे। 2014 बैच के ऋतुराज अभी तक नारायणपुर के कलेक्टर के पद थे।

बता दे कि, ऋतुराज को इसी साल जनवरी में नारायणपुर जिले में भेजा गया था। नारायणपुर में कलेक्टर की जिम्मेदारी 2013 बैच के IAS अजीत वसंत को दी गई है। वसंत को इसी साल अप्रैल में मुंगेली कलेक्टर से हटाकर दिल्ली में आवासीय आयुक्त बनाया गया था। अजीत वसंत फरवरी 2020 तक खनिज विभाग के संचालक भी रहे है। उनको वहां से हटाकर नये जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का अपर कलेक्टर बना दिया गया। खनिज विभाग में उनकी जगह पर 2009 बैच के IAS समीर विश्नोई को संचालक बनाया गया। उसी कार्यकाल के दौरान निकले एक आदेश की वजह से प्रवर्तन निदेशालय ने विश्नोई को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है।

IFS शालिनी रैना को वन विभाग की जिम्मेदारी
राज्य शासन ने शालिनी रैना की सेवाएं वन विभाग से लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी है। रैना को वन विभाग का सचिव बनाया गया है। अभी तक वे मुख्य वन संरक्षक-सूचना प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पहले से सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वन सेवा अफसर आलोक कटियार को जल जीवन मिशन का संचालक बनाया गया है। उनके पास क्रेडा के CEO की जिम्मेदारी बनी रहेगी। वन विभाग में सचिव रहे प्रेम कुमार को अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का CEO बना दिया गया है। वहीं अरुण प्रसाद पी. को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का MD का पद दिया है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1604506750862102528?s=20&t=l_dui7ETMYPn94Gg4mYNoA

बलरामपुर जिला पंचायत की CEO का तबादला
जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं रीता यादव को कोरिया का अपर कलेक्टर बना दिया गया है। रीता राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। उनकी जगह पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की रेना जमील को भेजा गया है। 2019 बैच की IAS रेना जमील अभी सक्ती की SDM हैं। एक और आदेश से छत्तीसगढ़ होटल प्रबंधन संस्थान की प्राचार्य रेखा शुक्ला को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जगह हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ की MD का दायित्व सौंपा गया है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1604506913739526145?s=20&t=l_dui7ETMYPn94Gg4mYNoA

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft