Saturday ,October 19, 2024
होमछत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर उपचुनाव में शिवराज-डॉ.रमन सिंह स्टार प्रचारक, BJP की लिस्ट में 40 नाम, ज्यादातर प्रदेश के नेता, 10 वें नंबर पर सरोज पांडेय...

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में शिवराज-डॉ.रमन सिंह स्टार प्रचारक, BJP की लिस्ट में 40 नाम, ज्यादातर प्रदेश के नेता, 10 वें नंबर पर सरोज पांडेय

 Newsbaji  |  Nov 18, 2022 12:08 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नेताओं के ही नाम शामिल है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह सूची जारी कर दी गई। अब सूची में शामिल नेता भानुप्रतापुर में भाजपा के लिए वोट बटोरने की कोशिश करेंगे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का है, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और 8 वेंनंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है। इस तरह भाजपा के कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है ।

प्रदेश के इन नेताओं को जिम्मेदारी
स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय रामसेवक पैकरा, रामविचार नेताम सहित बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय के भी नाम शामिल हैं।

भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft